एडिलेड : आज बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप का 35वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में होगा जिसके लिए बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीता है लेकिन पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है । पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारत अब तीसरी जीत की तरफ है। उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने नीदरलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर चार अंक हासिल किए हैं। उसे भी दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग के लिए मैदान में है और दोनों बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे।
टीम लिस्ट –केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल , युजवेंद्र चहल।

