इन दिनों तेज़ी से सभी की पसंदीदा बन चुकी फिल्म ‘आरआरआर’ के दर्शक अभी भी कुछ इंतज़ार में हैं ,क्यूंकि यह फिल्म अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं हुई है। इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका ये इंतजार थोड़ा और कुछ लंबा हुआ होने वाला है। फिल्म के ओटीटी राइट्स पहले ही बिक चुके हैं और इसके पहले कि ये फिल्म ओटीटी तक पहुंच पाए, इसने दूसरे हफ्ते में ही हजार करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा छूने का इरादा कर लिया है। फिल्म की कामयाबी को देखते हुए इसके निर्माता और वितरक अब इसे कुछ हफ्ते और सिनेमाघरों में लगाए रखना चाहते हैं। फिल्म ने हिंदी पट्टी में 200 करोड़ रुपये की कुल कमाई पहले ही पार कर ली है। फिल्म की नेट कमाई भी 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है।ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख आगे खिसकती दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म अब कब ओटीटी पर रिलीज होने का समय तय हुआ है।
‘आरआरआर’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स और जी5 ने मिलकर खरीदे हैं। दरअसल इस फिल्म के लिए इसके निर्माता डी वी वी दानय्या ने हिंदी सिनेमा की दिग्गज कंपनी जयंती लाल गडा से हाथ मिलाया है। जयंती लाल गडा की देश के बैंकिंग सिस्टम में अच्छी साख रही है.

