फलस्तीन के सपोर्ट में ये अभिनेत्री,लोगों को पाखंडी कहा

इस्राइल और हमास के भयंकर युद्ध में अभी तक हज़ारों जाने जा चुकी हैं , कई लोग बेघर हो गए हैं ,गौरतलब है कि बीते शनिवार सुबह से युद्ध लगातार जारी है। अब तक दोनों पक्षों के करीब 1000 लोगों की मौत हुईं है। मृतकों में अमेरिका और नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिक भी इसमें शामिल है। वहीं इस हादसे पर लोगों के रिएक्शन भी आए हैं।  सोशल मीडिया जहां एक तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो खुले तौर पर इजराइल के समर्थन में उतरे हैं और कुछ लोग ऐसे हैं जो फिलिस्तीन को सपोर्ट कर रहे हैं इसमें एक नाम  स्वरा भास्कर का भी है। इस जंग पर स्वरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बतादें कि प्यार का पंचनामा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी इस्राएल में फस गयीं थीं जो कि वहां  ‘हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल होने गई थीं। इस फिल्म फेस्टिवल में नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ दिखाई गई। लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं। हालांकि अभिनेत्री अब सुरक्षित वापस बीते रविवार को लौट आयीं हैं उनका एक एयरपोर्ट का वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद घवराई हुई दिखाई दे रहीं हैं।
फिलिस्तीन को किया सपोर्ट
अभी स्वरा ने फिलिस्तीन और इस्राइल के बीच जारी इस युद्ध पर अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-‘अगर आपको तब शॉक नहीं लगा जब इस्राइल ने फिलिस्तीन पर अटैक किया, जब इस्राइलियों ने फिलिस्तीन के लोगों के घर तबाह किए और जबरदस्ती छीन लिए, फिलिस्तीन के बच्चों और टीनएजर्स को नहीं बख्शा, करीब 10 सालों तक लगातार गाजा पर अटैक किया और बमबारी की तो मुझे इजराइल पर हुए अटैक पर शोक मना रहे लोगों का ये कृत पाखंड भरा लग रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कई सारे लोगों के पोस्ट भी शेयर किए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *