अपने घरों को अपने ही सामने राख होते देखते रहे मजदूर,कहा हुआ ये दर्दनाक हादसा ?

सहारनपुर : आज देहरादून स्थित सहसपुर भाऊवाला से दुखद खबर है। सुंदरवन इलाके में आज सुबह एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। जिसमें  45 झोपड़ियां जलकर राख हो गयीं हैं। गनीमत रही कि आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में रहने वाले 40 मजदूर परिवारों का सारा घरेलू सामान आग में जल गया है। 

आग लगने से हुए नुकसान की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने आग से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उपजिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम से बस्ती में हुए नुकसान का आंकलन कराने की बात कही है।

भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में बसी एक मजदूर बस्ती में अचानक आग लग गई। एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में आग बढ़ने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *