RCB vs KKR Live:  67 पर कोलकाता को लगा छठा झटका 

मुंबई : आपको बतादें कि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। केकेआर की टीम पिछला मैच जीत कर आ रही है। उसने अपने पहले मैच में पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम को हराया। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को इस सीजन अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को पंजाब किंग्स ने हार दिखाई थी। 
आज के इस मैच 67 के स्कोर पर कोलकाता नाइट राइडर्स को छठा बड़ा झटका मिला है। नौवें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट का झटका लगा है। उन्होंने पहले सुनील नरेन को आकाश दीप के हाथों कैच किया। वे आठ गेंदों पर 12 रन बना चुके हैं। वहीं, अगली ही गेंद पर शेल्डन जैक्सन को आउट किया। हसरंगा के पास हैट्रिक का मौका है।
आपको बतादें की अभी जारी मैच में पहले वेंकटेश अय्यर, फिर पांचवें ओवर में अजिंक्य रहाणे, छठे ओवर में नीतीश राणा और अब कप्तान श्रेयस अय्यर भी पवेलियन लौट चुके हैं। सातवें ओवर में कोलकाता को श्रेयस के आउट होने से चौथा बड़ा झटका लगा है। वे 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वानिंदु हसरंगा ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। सात ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 46 रन है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *