CWG 2022 : लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य  

आज राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 14 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर है। 
भारत के पदक विजेताओं की सूची –
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह
वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत लिया है। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने मुकाबले में कुल 355 किग्रा भार उठाया। भारत को वेटलिफ्टिंग में नौवां पदक मिला है। वहीं, कुल पदकों की संख्या 14 हो गई है। लवप्रीत सिंह ने क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 192 किग्रा भार उठाया।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *