टी20 विश्व कप 2024 की शुरूआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाली है उससे पहले ही भारत टीम को झटका लगा है। टूर्नामेंट से पहले ही खबर है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने खुद की है। उन्होंने बताया है कि स्टार गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है। भारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा,”शमी की सर्जरी हो गई है, वह भारत वापस आ गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।”
टी20 विश्वकप से पहले टीम को झटका, नहीं खेलेंगे शमी

