1 अप्रैल को उत्तराखंड के 56 हजार बच्चे पीएम मोदी से होंगें मुखातिब,जानिए कुछ छात्रों के नाम 

देहरादून : आपको बतादें आगामी एक अप्रैल शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम में उत्तराखंड के 56 हजार से अधिक बच्चे हिस्सा लेने जा रहे है। प्रदेश के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के अनुसार बताया गया है कि राज्य से कुल 56067 छात्रों,अध्यापकों एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाना तय हुआ है जिनका अपना पंजीकरण कराया गया है। जबकि रुड़की के विश्वजीत और कालसी देहरादून की संजीति सीधे इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। 

आपको बतादें कि प्रदेश शिक्षा महानिदेशक के अनुसार पूरे देश में स्कूली शिक्षा के तहत कक्षा-6 से 12 तक के अध्ययनरत समस्त छात्र, अध्यापक एवं उनके अभिभावकों द्वारा विभिन्न विषय वस्तुओं पर भारत सरकार की वेबसाइट डेवलप कर अपने विचार व्यक्त करने के लिए जारी की गई है। जिसमें प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा-2022’ का आयोजन एक अप्रैल 2022 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वर्चुअल जरिए से हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस विषय पर शिक्षा महानिदेशक ने बताया है कि कोविड काल के कारण छात्र-छात्राओं की मनोस्थिति पर दुष्प्रभाव पड़ा है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कक्षा छह से ऊपर के अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद करने वाले  हैं। 

उत्तराखंड से प्रतिभाग किए जाने छात्रों के नाम- विश्वजीत कक्षा 11, आर्मी पब्लिक स्कूल नं. 1, रुड़की जिला हरिद्वार एवं संजीति चौहान, ईएमआरएस कालसी, देहरादून का सीधे प्रतिभाग किए जाने के लिए चयन हुआ है। बैठक में निदेशक आरके कुंवर, निदेशक वंदना गर्ब्याल, डॉ. आरडी शर्मा, डॉ. अशोक कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *