दिवंगत पिता की 87वीं जयंती पर भावुक हुईं रवीना टंडन,”बोलीं आप मेरी ताकत हो हमेशा साथ हो”

आज 17 फरवरी को रवीना टंडन के दिवंगत पिता रवि टंडन की 87वां जन्मदिन है। जिसपर उन्होंने अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेत्री ने 11 फरवरी को ही अपने पिता को खो दिया था। रवि टंडन का उनके जुहू स्थित घर पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था। आज गुरुवार को, अपने पिता को याद करते हुए, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा। मेरी जिंदगी फिर कभी वैसी नहीं होगी। आप हमेशा मेरी आंखों के तारा रहेंगे। चीयर्स!” \ आपको बतादें कि रवीना टंडन के पिता रवि टंडन ने  ‘नजराना’, ‘अनहोनी’, ‘खेल खेल में’, ‘जिंदगी’, ‘खुद-दार’, ‘मजबूर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 11 फरवरी को, रवीना ने अपने सोशल हैंडल पर उनके निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा की थी। उन्होंने पुरानी तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी, मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा”।

कई हस्तियां अंतिम संस्कार में हुई शामिल –अंतिम संस्कार में फराह खान, रिद्धिमा पंडित, साजिद खान समेत कई लोग पहुंचे। उन्होंने सभी के समर्थन और संवेदना के लिए आभार भी व्यक्त किया। रवीना ने संदेश के साथ अपने पिता की एक तस्वीर साझा की, “मेरे प्यारे पिता आज सुबह अपने स्वर्गीय निवास पर लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *