पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते अब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी चुप्पी तोड़ी है और मोदी पर तंज कस्ते हुए कहा कि भाजपा सात साल से अधिक समय से सत्ता में है और लोगों की समस्याओं के लिए अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रही है। ये ग़लत है।
पंजाबी भाषा में वीडियो-
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जो वीडियों समझा किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि एक तरफ लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाय पिछले साढ़े सात साल से सत्ता में आई मौजूदा सरकार अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दोषी बना रहे है। पंजाब चुनाव से ठीक पहले पूर्व पीएम ने किसानों के आंदोलन, विदेश नीति, महंगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए देश का बंटवारा नहीं किया और न ही सच्चाई को बताया। मनमोहन सिंह ने कहा कि दुनिया पंजाबियों की बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान को सलाम करती है, लेकिन राजग सरकार ने इस बारे में कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि पंजाब के रहने वाले एक सच्चे भारतीय के रूप में इन सभी चीजों ने मुझे बहुत आहत किया है।

