सभी जानतें हैं कि बेहद सुर्ख़ियों में रहा मामला पनामा पेपर्स लीक में अब बॉलीवुड का ख़ास परिवार बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज दिल्ली के लोकनायक भवन में ईडी के सामने पेश होंगी। ईडी ने उन्हें समन भेजा है और आज पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया है। पनामा पेपर्स मामले की जांच बहुत लम्बे समय से चल रही थी। इसी के चलते पूर्व में अभिषेक बच्चन से पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, ED के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं।इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ साथ कई बड़ी हस्तियां संलिप्त है। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप है। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है। उन्होंने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था।
ये है मामला –इसमें खुलासा हुआ कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इनमें बच्चन परिवार का नाम भी सामने आया था। दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर और शेयरहोल्डर थीं। ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे।

