राघव-परिणीति की सगाई आज शाम 5 बजे

कभी लंच डेट तो कभी एयरपोर्ट पर साथ साथ दिखने वाले कपल अभिनेत्री परिणति चोपड़ा और राघव चढ्ढा के साथ को अब सगाई में बधने की शुरू हो चुकी है। बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा आज शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं। दोनों की जिंदगी के इस नए पड़ाव से इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी पहुंचेंगी।

परिणीति के भाई सहज और शिवांग सगाई की तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। फिल्म इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग शामिल होने वाले हैं, ऐसे में खाने का मेन्यू बेहद खास होने वाला है। पार्टी में मेहमानों को भारतीय व्यंजन जैसे कबाब और वेजिटेरियन डिशेज परोसी जाएंगी।परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के लिए मनीष मल्होत्रा दिल्ली पहुंच गए हैं।

आज शाम 5 बजे शुरू होने की उम्मीद है और इसे सिख रीति-रिवाजों के मुताबिक़ होगा। फंक्शन की शुरुआत सुखम साहिब पथ से होगी और उसके बाद शाम 6 बजे अरदास होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *