बॉलीवुड: सभी जानतें भी है और मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर के गानों पर थिरके भी होंगें जी हाँ लेकिन आज उनके वैवाहिक जीवन से जुडी बड़ी खबर मिल रही है कि रैपर रफ़्तार अपनी शादी के 6 साल बाद उसे तोड़ने का फैसला ले रहे हैं। दरअसल रफ़्तार और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक होगा। दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं। मीडिया की मानें तो, दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया।रिपोर्ट्स का मानना है कि दोनों के बीच शादी के बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण उनका तलाक टल गया था।
अब दोनों 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक लेने के लिए कागजात पर औपचारिक साइन कर देंगें। इनका इश्क असल में वर्ष 2011 में एक पार्टी से शुरू हुआ था जहां वो मिले और पहली नजर में ही प्यार हो गया । पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों शादी के छह साल के बाद अलग हो रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। कोमल अभिनेता करण और कुणाल बोहरा की बहन हैं। वह ‘रोडीज’ मे गैंग लीडर और ‘डांस इंडिया डांस’ के सीजन 7 में भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। रफ्तार ने ‘झलक दिखला जा’ डांसिंग रियलिटी शो भी हिस्सा लिया था।

