आज कल बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान और मंगेतर नूपुर शिकरे की शादी की चर्चाए जारी है। पारंपरिक रस्मों के साथ शादी आज उदयपुर में हो रही है। कपल की शादी मराठी रीति-रिवाजों के साथ होगी। ख़ूबसूरत जोड़े की संगीत में शामिल होने ज्वाला गुट्टा भी सजधज कर पहुंची थी।
तस्वीरों से फैन्स बेहद खुश हो रहे हैं। ज्वाला ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। शादी की तैयारियों के बीच आयरा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालिया तस्वीर साझा की है।शादी समारोह की शुरुआत चार बजे से शुरू हुई है। शादी में आमिर के बेटे ने बहन के लिए प्रस्तुति पेश की उन्होंने ‘फूलों का तारों का सबका कहना है…’ गाना गाया। नूपुर शिकरे सेलिब्रिटी फिटनेस कोच हैं। नूपुर, आमिर खान के भी फिटनेस कोच रह चुके हैं।

