Covid-19 Upadte: रफ़्तार ने डराया, देश में एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली : अब फिर से कोरोना के आंकड़े डराने लगा है। देश में इसकी रफ़्तार दिन प्रति दिन बढ़ रही है। इसके साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 17,336 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 13313 मरीज सामने आए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि देश में एक दिन के अंदर चार हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। देश में अब 88,284 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक 83,990 सक्रिय मरीज थे। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज

दिल्ली में रफ़्तार बेहद तेज़-
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं।
जानिए इन राज्यों का हाल-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, , पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *