कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज,महिला ने खोले राज़

भोपाल : धार जिले में विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के ऊपर संदिग्ध मामला दर्ज हुआ है जो की एक रेप केस का मामला है। 38 वर्षीय एक महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज की और खुद को उमंग सिंघार की पत्नी होने की बात कही है। महिला ने आरोप लगाया है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार रेप कर चुके हैं। साथ मारपीट भी की है। अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप गड़ा है।  
धार पुलिस ने इन सभी आरोपों के आधार पर उमंग सिंगार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। महिला जबलपुर की है और उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उमंग सिंघार से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। दोनों पर फोन पर बातें होने लगी। सिंघार ने शादी का वादा किया था। महिला  दिल्ली, गुरुग्राम, धार और भोपाल के निवास पर उमंग सिंघार के साथ रह रही थी और सिंघार ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने का भी वादा किया साथ ही शिकायत करने की धमकी दी तो सिंगार ने भोपाल स्थित आवास में 16 मार्च 2022 को उसके साथ शादी कर ली। जीके बाद प्रताड़ना शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि सिंगार ने अश्लील वीडियो बनाए और दोस्तों को दिखाने की बात कहकर ब्लैकमेल भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *