नई दिल्ली: गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन को हिरासत में लिया गया उनसे पूछताछ हुई कोर्ट में सुनवाई के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट ने आज सोमवार को आप नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग सीधा आरोप है सत्येंद्र को ईडी ने उनको 30 मई अपनी हिरासत में लिया था। आपको बतादें कि अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की और इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां भी है। जैन ने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था। जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम किए थे।
Big Breaking : सत्येंद्र जैन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

