बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300,निफ्टी 18250 

आज कारोबारी बाजार के हफ्ते के पहले दिन सोमवार को हालत पस्त रही। शेयर बाजार लाल निशान पर खुला । सोमवार को सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 अंकों पर जबकि निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 अंकों पर खोला गया।  सोमवार के दिन बैंक निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट के साथ 42286 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ।

ग्लोबल मार्केट में भी दिखा दबाब 
शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव दिख रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में 95 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, यह फिलहाल 18250 अंकों पर कारोबार कर रहा है। डाऊ फ्यूचर्स पर भी दबाव दिख रहा है। इसमें करीब 100 अंकों की गिरावट आई है। क्रूड ऑयल की कीमत में भी कमजोरी बनी हुई है।डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 यानी लगभग 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.84 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *