उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है। रामपुर में छह और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा नेता आजम खान ने रजा डिग्री कॉलेज में किया मतदान। उनके साथ बेटे अब्दुला आजम खां भी मौजूद रहे। मतदान के बाद आजम ने मीडिया से बात की और यूपी सरकार पर हमला बोला। सुबह 11 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। गर्मी के असर के कारण बूथ सुनसान नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझ पर सरकार ने ऐसे आरोप लगाए जिनका कोई आधार तक नहीं है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करने की मांग की है।
रामपुर में 37.02 फीसदी वोटिंग, मतदाताओं को मतदान से रोका गया

