आपको जानकार ख़ुशी होगी कि आगामी समय में चकराता के पास हेलीपोर्ट बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने भीमताल, कौड़ियाला और उन्होंने जिलाधिकारियों को ताकीद किया कि हेलीपैड और हेलीपोर्ट बनाने के लिए भूमि भी देख ली गई है। इसके अलावा मुख्य सचिव ने बीते दिन बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट एवं हेलीपैड की प्रगति की समीक्षा की है और साथ ही हुई इस बैठक में मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि प्रदेश में पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए हेलीपैड और हेलीपोर्ट अहम्म भूमिका होगी।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए है कि एयर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास हेलीपोर्ट और हेलीपैड विकसित किए जाने चाहिए। उन्होंने नैनीताल में भीमताल के आसपास हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्ह्रित करने के लिए जिलाधिकारी को ड्राइव चलाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने हिमालय दर्शन जैसी योजना भी शुरू किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सबसे पहले कनेक्टिविटी पर कार्य किया जाए। सभी योजनाओं पर समयबद्धता के साथ कार्य किया जाए।

