बांदा : सभी को पता है कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी सजा काट रहे हैं, एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा में राजधानी लखनऊ लाया जा रहा है। आज सोमवार को एक मामले में मुख्तार अंसारी की पेशी होगी। मुख्तार की लखनऊ के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। मुख्तार को लखनऊ लेकर पुलिस पहुंची। मुख्तार अंसारी के काफिले की लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो रही है। आपको बतादें कि काफिले में पुलिस के अलावा मुख्तार के खास परिचित सम्मिलित है। लखनऊ के पीजीआई इलाके में काफिला पहुंच गया है, कुछ देर बाद कोर्ट पहुंचेगा। एंबुलेंस में मुख्तार अंसारी के साथ कई वकील भी मौजूद हैं। आज इस काफिले में सुरक्षा बेहद कड़ी है
। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को एक बार फिर बांदा जेल से शिफ्ट करने की तैयारी है। अब लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। जेल में मिलाई पर रोक के बावजूद मुख्तार के बेटे, पत्नी, भाई आदि लगभग हर हफ्ते आकर जेल में मुख्तार से मुलाकात करते रहे। जेल के अंदर व बाहर मुख्तार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। रविवार (27 मार्च ) को देर रात यह चर्चा रही कि सोमवार को तड़के मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ लाया गया है।

