राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा,अस्पताल में भर्ती 

मशहूर कॉमेडियन कलाकार और भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ा है। वो बेहोश हुए और ज़मीन पर अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। उनके भाई ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

राजू श्रीवास्तव आज बुधवार सुबह वर्कआउट सकते समय ट्रेडमिल पर अचानक गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। अस्पताल से फिलहाल कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *