हर तिरंगा अभियान के लिए भाजपा ने बनाई सात संसदीय समिति टीम

देहरादून :आज से प्रदेश में पीएम मोदी द्वारा घोषणा के बाद हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव को शुरू किया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के संयोजन में सात सदस्यीय समिति का गठन किया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को संयोजक बनाया गया है।

आपको बतादें कि “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक की योजना बनाने की तैयारी है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समिति का संयोजक बनाया गया है। प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को चलाने के लिए जिला स्तर पर भी पांच सदस्यीय एवं तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *