आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा,बच्चो से की बातचीत 

आज फिल्म अभिनेत्री व यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए लखनऊ आई हुई हैं उन्होंने इस दौरे में कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। आज सोमवार की सुबह वह निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में कई बातें साझा की। 

उन्होंने गांव की आरती से बात की और पूछा कि बच्चे को पोषण आहार के रूप में क्या खिलाती हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन व लंबाई भी नापी। इसके लिए 11 बच्चे वहा उपस्थित रहे। 

केंद्र के बाहर प्रियंका की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों का ताता लग गया था। इसके पहले प्रियंका चोपड़ा बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय गईं और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से बात की और खानपान के बारे में सभी पूछताछ की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *