अभिनेत्री पूनम पांडेय के निधन की खबर थी झूठी, आखिर क्यों किया ऐसा? -पढ़े पूरी खबर

अभिनेत्री मोडल पूनम पण्डे के निधन की खबर बीते दिन शुक्रवार को आई जिसके बाद फैन्स को इस पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल हो रहा था। आज मिल रही खबर में सामने आया है कि पूनम पांडे का निधन नहीं हुआ है। उनकी निधन की खबरें झूठी थीं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए अपने जिंदा होने की खबर दी है।

मौत का तमाशा बनाने वाली अभिनेत्री ने खुद खुलासा किया कि उन्हें कैंसर भी नहीं है, बल्कि ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया। अभिनेत्री का झूठ सामने आ गया है। इसके साथ ही उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नफरत झेलनी पड़ रही है। इस भद्दे मजाक के लिए यूजर्स और सितारे उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। पूनम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं यहां हूं, जीवित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *