बदरीनाथ धाम की यात्रा से लौटते हुए शुक्रवार सुबह एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। मृतक महिला तीर्थयात्री के शव का पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया बदरीनाथ के दर्शन के बाद बस से घर लौटते समय महिला तीर्थयात्री तुलसा रानी (64 वर्ष) निवासी हरसुंडई हमीरपुर जालौन उत्तर प्रदेश की चटवापीपल के निकट अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पीएचसी गौचर पहुंचाया जा रहा था, लेकिन इस बीच महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सा प्रभारी डा मुकेश रावत ने बताया कि महिला की मौत रास्ते में हार्ट अटैक से होने की संभावना है ।
बद्रीनाथ दर्शन करके लौट रही महिला की बिगड़ी तबीयत, रास्ते में तोड़ा दम

