देहरादून : उत्तराखंड सरकार चौक्कनी हो गई है,जिसके चलते अब राज्य में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने पूरे प्रदेश में आगामी तीन माह के लिए रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) को बढ़ा दिया है।
इसके तहत संबंधित जिले के जिलाधिकारी को किस घटना पर कार्रवाई करनी है या नहीं करनी है का पूरा अधिकार होगा। इस संबंध में सोमवार की दोपहर शासनादेश भी जारी किया जा चुका है।
उत्तराखंड में आगामी तीन माह के लिए लगी रासुका

