ट्रक पर सवार हुए राहुल गाँधी, मंजी साहिब गुरुद्वारे पहुंचे

अंबाला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए अंदाज में दिखे जहां पंजाब में राहुल गांधी अचानक से आज मंगलवार को अंबाला में ट्रक में बैठे दिखाई दिए। उन्होंने ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहिब गुरुद्वारे पर ट्रक रोका और माथा टेका। गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद  उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की और फिर ट्रक में सवार होकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए। 
राहुल गांधी ने अचानक से ट्रक में आने का कारण साझा नहीं किया। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पिछले कुछ समय से अलग प्रकार की राजनीति कर रहे हैं जिसके तहत पहले पदयात्रा निकाली गई फिर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *