बीजापुर : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है जहां 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से ट्रैक्टर भरकर विस्फोटक भी मिले हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरकर बड़े माओवादी लीडरों के पास भेजा जा रहा है। इस विस्फोटक का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ या फिर तेलंगाना में हमले के लिए इस्तेमाल होना था।
यह इस साल के सबसे बड़े नक्सली हमले का षड्यंत्र बताया जा रहा है। गिरफ्त में आए नक्सलियों में पांच बीजापुर के रहने वाले हैं। बॉर्डर इलाके में कार्रवाई तेलंगाना के भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने ही की है।तेलंगाना पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के सदस्य भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर मुलाकानापल्ली और दुमुगुडेम मंडल के एक ठिकाने पर मौजूद हैं। इसके आधार पर भद्रादी कोत्तागुड़म पुलिस ने दुमुगुडेम पुलिस और CRPF की 141वीं बटालियन के जवानों की एक टीम तैयार की गई। उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

