Haryana Violence:  होमगार्ड समेत तीन की मौत, इंटरनेट बंद 

हरियाणा के नूंह में बीते दिन सोमवार को ब्रजमंडल 84 कोस शोभायात्रा पर पथ्थरबाजी  और फायरिंग हुई जिसके बाद वहां माहौळ तनावपूर्ण बना हुआ है। पत्थरबाजी, गोलीबारी और आगजनी में दो होम गार्ड के जवानों की मौत हुई है। गुरुग्राम में भी धार्मिक स्थल पर हमला हुआ है, इसमें एक की मौत हो गई है। नूंह हिंसा मेंपुलिस बल को अलर्ट रखा गया है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
हिसार जिले से तीन बस ब्रजमंडल की यात्रा के लिए सोमवार को रवाना हुई थी। डीएसपी समेत 12 पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इसके अलावा 20 से अधिक आम लोग घायल हैं। इंटरनेट सेवा को बुधवार तक बंद  कर दिया गया है।  जिले की सीमाएं भी सील  हैं।सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मैं सभी वर्ग के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं। आरोपियों  को बक्शा नहीं जाएगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *