नई दिल्ली : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पहले लगभग सभी पार्टियां प्रत्याशियों को टिकट बाँट चुकी हैं। पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होगा। ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है, और आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन करने पहुंचे और कुछ ही देर पूर्व उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में मंदिर के दर्शन किए हैं। राहुल के साथ पार्टी के बाकी उम्मीदवारों ने भी मंदिर में माथा टेका। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी का जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने भी पहुंचने वाले हैं।
आज राहुल गांधी ने उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर के किए दर्शन,सीएम चन्नी भी रहे मौजूद

