फिर विवाद में फसीं श्वेता तिवारी,सबके सामने क्या कह गयीं श्वेता ?

भोपाल : मध्य प्रदेश के भोपाल में फेमस टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी फिर सुर्ख़ियों में हैं। एक वेब सीरीज के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में श्वेता ने कह डाला कि”ब्रा की साइज भगवान ले रहे हैं। बड़े ही मजाक के मूड मेर श्वेता ने ये बात सबके सामने कही। उन्होंने ये बात तो कह दी लेकिन  अब हंगामा बरपा है।  गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल कमिश्नर मकरंद देउस्कर को 24 घंटे में जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दे दिए हैं।

आपको बतादें कि मनीष हरिशंकर की वेब सीरीज शोस्टॉपर्स की शूटिग मध्य प्रदेश जारी है जहाँ रोहित राय, कंवलजीत, सुरभराज जैन के साथ श्वेता तिवारी भोपाल में हैं। प्रमोशन इवेंट में श्वेता तिवारी ने आपत्तिजनक कमेंट किया। इस पर बवाल मचते ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि मैंने वह वीडियो देखा है। सुना है। मैं इस बयान की निंदा करता हूं। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि 24 घंटे में इसके तथ्यों और विषय, संदर्भ की जांच की जाए। उसके बाद मुझे रिपोर्ट सौंपें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *