उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कुछ थम गई है। यहां पिछले 24 घंटों में नए मिले संक्रमितों की संख्या 457 रही। विगत कई दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नए मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। वहीं राज्य में इस महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी आज 1184 है। आपको बता दें आज नए मिले मरीजों में आधे से ज्यादा लोग 3 जिलों के हैं, जिनमें देहरादून के 113, हरिद्वार के 129 तथा उधमसिंह नगर के 76 मरीज शामिल हैं। वहीं राज्य के विभिन्न अस्पतालों में छह कोरोना मरीजों की मौत की भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनमें से चार की मौत एम्स ऋषिकेश में तथा 1-1 मरीज़ की मौत दून मेडिकल कॉलेज देहरादून व डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई है।
Related Posts
राज्य में आज मिले 473 कोरोना मरीज़, 9 की मौत
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 404 मरीज ठीक…
एम्स के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे ये बहादुर बच्चे
आंखों के कैंसर को मात देकर सामान्य जिंदगी में वापस लौटे बच्चों को एम्स ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इनमें…
खुशखबरी: 12 से 18 वर्ष के बच्चो को लगनी शुरू हुई कोरोना वैक्सीन,जानिए पूरी जानकारी !
नई दिल्ली: कोरोना महामारी से बीते वर्ष जहां लोगों ने लाखों लाशों को सामने देखा वहीँ इससे बचाव के लिए…

