गले मिले बोले दिग्विजय और थरूर, 17 अक्तूबर को मतदान

नई दिल्ली : राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान संकट की कमी करने के लिए प्रयास कर रहा है, उतनी ही समस्याएं बढ़ती जा रही है। एक तरफ सोनिया गांधी से दिल्ली में अशोक गहलोत की मीटिंग जारी है और जयपुर में चर्चाए जारी है।अशोक गहलोत गुट के विधायक गोविंद राम मेघवाल ने अब धमकी दी है कि यदि दूसरे गुट के नेता को सीएम बनाया गया तो हम सभी विधायक इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इशारों में सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए कहा, ऐसा पहली बार हुआ था। जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे शख्स ने दूसरे दल के साथ मिलकर सरकार बनाने का प्रयास किया।


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी के साथ बैठक पूरी हुई। बैठक के बाद उन्होंने ऐलान किया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे आगे मुख्यमंत्री रहेंगे कि नहीं यह नहीं पता। उन्होंने कहा कि बीत दिन जो भी हुआ उसके लिए मैंने सोनिया जी से माफी मांग ली है। साथ ही बीते 50 साल में कांग्रेस पार्टी ने इंदिरा गांधी जी और राजीव जी के बाद सोनिया जी के समय से मैंने वफादार सिपाही के तौर पर पार्टी  में काम किया है। मुझे हमेशा बड़ी जिम्मेदारी दी गई, चाहे प्रदेशाध्यक्ष हो या केंद्रीय मंत्री हो या सोनिया जी के आशीर्वाद से तीसरी बार मुख्यमंत्री बना हूं। उसके बावजूद जो घटना दो दिन पहले हुई, उस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। मैंने सोनिाय जी से भी सॉरी कहा है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी जल्द ही सोनिया गांधी से मिलेंगे। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *