मुंबई : बीते दिन रविवार गुजरात से मुंबई जाते हुए सड़क हादसे में उद्योगपति व टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन हो गया था जिनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। खबरों के मुताबिक़, मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। इससे पहले सोमवार सुबह डॉक्टरों की टीम ने मिस्त्री व पंडोल का पोस्टमार्टम किया। कार दुर्घटना में मृतक साइरस मिस्त्री व जहांगरी पंडोल का शव जेजे अस्पताल लाया गया था।
अधिकारियों ने बताया, दोनों शवों को मुर्दाघर में रखा गया है। हादसे में घायल स्त्री रोग विशेष अनायता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल को गुजरात के वापी से मुंबई ले जाया गया है। इन दोनों को दुर्घटना के बाद वापी शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए कासा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

