शराब कांड में हुई गिरफ्तारी,एक आरोपी फरार

हरिद्वार : प्रदेश में शराब कांड में आज उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तारी की है। हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान को इस मामलें में गिरफ्तार किया गया है। शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर चुकी है। अभी भी एक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आईपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है।ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *