नई दिल्ली : आज केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती की आरज़ू लिए बैठे नौजवानों को खुशखबरी देते हुए बड़ा तोहफा दिया है जिसके तहत आज मंगलवार को सरकार ने सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ भर्ती योजना’ की शुरुआत की है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योजना लॉन्च करते हुए कहा, इस योजना से युवाओं को सेना में भर्ती का मौका मिला है इसके आलावा उन्हें रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया, यह योजना रक्षा बलों के खर्च और आयु प्रोफाइल को कम करने की दिशा में यह योजना सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है।
मुख्य बिन्दु –
1 – इस योजना के तहत चार साल के अंत में लगभग अस्सी फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के अवसरों के लिए बड़ी सहायता मिलेगी।
2-‘अग्निपथ भर्ती योजना’ के तहत युवा चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होंगे और देश की सेवा करेंगे।
3-केवल बीस फीसदी जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा। लेकिन जब सेना की भर्तियां निकली हों।
4 -कई निगम ऐसे प्रशिक्षित और अनुशासित युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने में भी रुचि लेंगे जिन्होंने देश की सेवा की है।

