नई दिल्ली : गौरतलब है बीते दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी दफ्तर में काई घंटे सवाल जवाब हुए है जिसके बाद आज मंगलवार को भी लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उनसे पूछताछ जारी है। बीते दिन सोमवार को राहुल से करीब 10 घंटे की पूछताछ की गई थी। रात 11.10 बजे ईडी दफ्तर से घर के लिए रवाना हुए। इस दौरान ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को राहुल से पहले सुबह पहले राउंड में तीन घंटे तक ईडी ने सवाल पूछे। इसके बाद लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ शुरू हुई थी।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्र के बोल –
संबित ने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले भ्रष्टाचार करते हैं फिर ड्रामा करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पहले नंबर की आरोपी हैं तो राहुल दूसरे नंबर के आरोपी हैं।
कांग्रेस नेता अधीर ने कहा-कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भाजपा पार्टी कांग्रेस के खिलाफ ऐसा बर्ताव कर रही है कि लग रहा है हम आतंकवादी हैं।
हरीश रावत की प्रतिक्रया- कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि सत्यमेव जयते! सत्याग्रह होगा और ये लड़ाई गांव-गांव, गली-गली, कूचे-कूचे तक पहुंचेगी।
कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े –आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

