MLC Election: भाजपा के नौ और सपा के चार प्रत्याशियों की जीत 

लखनऊ : यूपी में विधान परिषद की 13 सीटों पर हुए मतदान के बाद भाजपा के नौ और सपा के चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ जसवंत सैनी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा जेपीएस राठौर, दानिश आजाद अंसारी, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप, और बनवारी लाल दोहरे शामिल हैं। सपा के विजयी चार सदस्यों में स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, जस्मीर अंसारी और शाहबाज खान हैं। 
प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी विधानसभा में चुनाव लड़े थे, पर वह हार गए थे। जिसके बाद मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें किसी एक सदन का सदस्य होना जरूरी था। विधान परिषद सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 6 जुलाई को समाप्त होने वाला था। वह एक बार फिर से सदस्य चुने गए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *