आज दिल्ली में सीएम का रोड शो, दौरा टला

सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व ज्यादा से ज्यादा निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज बुधवार को नई दिल्ली में रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का पांच अक्टूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा टाल दिया है।  सीएम पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पूर्व अधिक से अधिक निवेश को जमीन पर उतारने के लिए आज नई दिल्ली में रोड शो करेंगे।  मुख्यमंत्री सभी निवेशकों को सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण भी देंगे। रोड शो के लिए सीएम दिल्ली पहुंचे हैं।

 निवेशक सम्मेलन के नोडल सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत राज्य सरकार के कई अधिकारी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं या बुधवार सुबह तक पहुंचे। मोर्चा संभाल चुकी एक टीम रोड शो की सभी तैयारी कर चुकी है। सीएम ने कहा, नई दिल्ली में कर्टेन रेजर में करीब 7500 करोड़ और लंदन व बर्मिघम में 12,500 करोड़ निवेश के एमओयू के बाद अब नई दिल्ली रोड शो में अच्छे एमओयू की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *