देहरादून: जहां यूपी में आज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की जुमे की नमाज़ को लेकर पुलिस अलर्ट पर है वहीँ आज उत्तराखंड में भी जुमे की नमाज को लेकर देहरादून, रुड़की में अलर्ट जारी है। राजधानी डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि धर्मगुरुओं से बात हुई है शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है, और अपनी तरफ से पुलिस भी पूरी तरह से चौकन्नी है।
इसके अलावा डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि जुमे की नमाज के साथ ही प्रदेशभर में अग्निपथ योजना को लेकर चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वहीं यूपी में बवाल पूरी तरह से अलर्ट है।
पुलिस मस्जिदों के आसपास गश्त कर रही है। साथ ही लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं।

