टमाटर के दामों से सभी त्रस्त है लेकिन आज शनिवार को पहाड़ी इलाकों से टमाटर की खेप देहरादून पहुंच रही है। इसके साथ ही कुछ दिनों में कर्नाटक की चिंतामणि मंडी से सब्जी पहुंचने के बाद लोगों की महंगाई की परेशानी कम करेगी . निरंजनपुर मंडी में लगाए गए टमाटर के चार सस्ते काउंटर में शुक्रवार को करीब 12 क्विंटल टमाटर बेचे गए है।सड़क बंद होने के कारणचकराता, त्यूनी, थत्यूड़ समेत पहाड़ी इलाकों से टमाटर की फसल दून नहीं आ सकी थी एक हजार क्वींटल से अधिक टमाटर पहाड़ से मंडी पहुंच रहे थे। लेकिन बीते दो दिनों से सिर्फ 400 क्वींटल ही टमाटर मंडी पहुंच रहे हैं।
देहरादून आ रहे सस्ते टमाटर,मिलेगी राहत

