दून अस्पताल मचा हंगामा,डेंगू से हुई मौत

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज बुधवार जमकर हंगामा हुआ दरअसल डेंगू से एक युवती की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा।  हो परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत इंजेक्शन देकर युवती को मार देने का आरोप लाग्या।  शव गायब करने का आरोप भी लगाया है।   पुलिस ने बताया है कि जौनसार निवासी निशा डेंगू बुखार से पीड़ित थी। अधिक बुखार के चलते उसे सहिया अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। भर्ती कराया गया । युवती की प्लेटलेट्स 24 हजार तक पहुंच गई थी। उसे ग्राफिक एरा अस्पताल भेजा गया यहां से भी उसे दून अस्पताल रेफर किया गया था।

 

यहां परिजनों ने कहा कि एक नर्स ने इंजेक्शन लगाया और तुरंत ही निशा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव को वार्ड में न देख परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव गायब करने का भी आरोप लगाया। युवती की मौत के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस स्थिति पर काबू पाने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *