देहरादून : उत्तराखंड की सियासत में दो दशक बाद सत्ता परिवर्तन से जुड़ा बड़ा बदलाव सामने आया है। चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार बहुमत पर है। प्रदेश की राजनीति में सबसे बड़ा मिथक था कि किसी भी दल को लगातार दूसरी बार नहीं लौटा है लेकिन अब यह टूट चूका है। इस मिथक को तोड़ने में भाजपा कामयाब रही है।
हार के बाद बोले धामी-इस्तीफ़ा भी सौपा
जैसा कि सभी जानतें है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बार खटीमा से भाजपा की कल आए नतीजों में हार चुके हैं लेकिन उन्होंने आज अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि केंद्र की हमारी पद्धति है कि पर्यवेक्षक नियुक्त होते हैं, जब भी वे आएंगे उसके बाद आगे की प्रक्रिया चलेगी। आज सिर्फ कैबिनेट की बैठक होगी। आज सीएम धामी के राज्यपाल को इस्तीफा सौपा दिया है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी कार्यालय में भाजपा विधायकों व मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है। राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।

