मनोरंजन जगत में अब बड़े बजट की फिल्मों का दौर है,और कोशिश सबकी ये है कि सिनेमाघरों तक दर्शकों को फिर से उत्साह के साथ लाया जा सके। वर्ष 2018 में शुरू हुई फिल्म ‘राधे श्याम’ को लेकर इसे बनाने वालों का दावा भी सिनेमाघरों में एक ऐसा दृश्य श्रव्य प्रभाव पैदा करने का रहा है, जो भारतीय सिनेमा के लिए अब तक अनदेखा हो। तीन सौ से साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये के बजट में बनी है ये फिल्म।
फिल्म ‘राधे श्याम’ के यूरोप के एक मशहूर हस्तरेखा विशेषज्ञ की असली लव स्टोरी है। इसके अलावा अभिनेता प्रभास की ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों ने ही ऐसी अखिल भारतीय फिल्मों की तरफ दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। जो सिर्फ कथ्य से ही नहीं बल्कि अपने प्रस्तुतीकरण से भी चौंकाती हैं। फिल्म ‘राधे श्याम’ दर्शकों को चौंकाने का दमखम रखने वाले सिनेमा की नई कड़ी है, इस फिल्म से अभिनेता प्रभास की भी हिंदीभाषी क्षेत्रों में लोकप्रियता का इम्तिहान होने वाला है।
दर्शकों के लिए खुशखबरी, बाहुबली अभिनेता प्रभास का दिलचस्प रोमांटिक अंदाज़ इस फिल्म में

