पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन की तरफ से जिले में बाघ के आतंक पर शिकंजा कसते हुए, रिखणीखाल व धूमाकोट तहसील के दर्जनों गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद हुए हैं। डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।रिखणीखाल ब्लाक के ग्रामपंचायत मेलधार के डल्ला गांव में गत दो दिन पहले बाघ ने हमला किया था जिसमें एक बूढ़े पुरुष की मौत हो गई थी। वन विभाग ने हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया हुआ है। रविवार को आसपास के क्षेत्र में ड्रोन से भी निगरानी रखी गई. पडियारपाणी गांव में भी एक बाघ की मूवमेंट कैमरे में कैद हुआ भी है।
ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने कहा है कि बाघ के हमले में वृद्ध की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत हो गई है। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो गए हैं। वन विभाग के कर्मी बंदूकों के साथ लगातार गश्त दे रहे हैं।

