चंडीगढ़: अभी बस 6 दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने भगवा पार्टी से फिर से किनारा कर लिया है,और कांग्रेस में शामिल हो गए है। लाडी ने आज सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण से पहले
श्री हरगोबिंदपुर के विधायक लाडी कादियां के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ 28 दिसंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। दोनों विधायक केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे।
उनके साथ ही मंगलवार को शिअद के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह, कमल बख्शी, मधु, जगदीप सिंह धालीवाल, बूटा सिंह धालीवाल, जरनैल सिंह, प्रवीण देओल, प्रदीप सिंगला, विक्की मंगला, गुलशन कुमार, जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और क्रिकेटर दिनेश मोंगिया भी भाजपा में शामिल हो गए था।

