वाराणसी : इन दिनों सबकी निगाहें जिस मामलें को लेकर टिकीं हैं वो है ज्ञानवापी मस्जिद पर सुनवाई का मामला। आज सोमवार को जिला जज की अदालत में इसपर सुनवाई की जाने वाली है। आज यहाँ के जिला जज की अदालत में सुनवाई का आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया था। अदालत को आठ सप्ताह में सुनवाई करने का निर्देश मिले है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सबकी निगाहें जिला जज की अदालत में होने वाली सुनवाई का सबको इंतज़ार है।
आपको बतादें कि ज्ञानवापी परिसर में मां शृंगार गौरी के दैनिक पूजा-अर्चना की इजाजत देने और अन्य देवी-देवताओं को संरक्षित करने को लेकर दायर वाद की सोमवार को जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेस की अदालत में सुनवाई होगी। जिला जज की अदालत में नागरिक प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) के आदेश 7 नियम 11 के तहत सुनवाई होगी।

