20 साल बाद घर पहुंचे धोनी, लिया पूर्वजों का आशीर्वाद

नैनीताल : क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पूरे बीस साल बाद सवपरिवार अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे । इस दौरान उनकी एक झलक के लिए प्रशंसकों की होड़ मच गई। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की प्रार्थना की। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को पत्नी, बेटी और दोस्तों संग अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली आए और धोनी अपनी गाड़ी के काफिले के साथ गांव को निकले तो जगह-जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक पागल हो गए।  पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातें की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की के लिए आशीर्वाद दिया और प्यार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *