दिल्ली में संक्रमण की तीसरी लहर,बीते 24 घंटे में 4,099 नए मामले मिले

 नई दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक देदी है अब इस बात से मुँह नहीं फेरा जा सकता। जी हाँ आज राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में चौका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं जिसके चलते राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक रूप में बदलता दिख रहा है। दिल्ली में रोजाना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को फिर से कोरोना के 4,099 नए मामले सामने आए हैं। एक मरीज की मृत्यु होने की खबर भी है। रविवार और शनिवार को भी एक-एक मरीज ने जान गवाई है।
आपको बतादें कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़, पिछले एक दिन में 63477 सैंपल की जांच में 6.46 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 4,099 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 1509 मरीजों को छुट्टी दी गई है। दिल्ली में अब सक्रिय मामले 10,986 हैं और पॉजिटिविटी दर 6.46 फीसदी  है। छह दिन में रोजाना केस आठ गुना बढ़ गए हैं। 28 दिसंबर को 496 केस निकले थे। 

दिल्ली में संक्रमण का आंकड़ा  उछला –3194 नए मामले भी सामने आए थे। इस दौरान एक मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई थी।रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 69650 सैंपल की जांच में आपको बतादें कि अभी दिल्ली में करीब 4.59 फीसदी सैंपल कोरोना के पाए गए है। इस दौरान 3194 लोग संक्रमित  हैं।राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 14,54,121 हुई है जिनमें से 14,20,615 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25109 लोगों की मौत हुई। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज 8397 हैं जिनमें से 4759 मरीज अपने अपने घरों में उपचाराधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *